Monday, September 30, 2019

कैप्टन आए शहर में गूँज उठा माहौल

नामांकन के आखिरी दिन दाखिल किये कैप्टन संधू ने आपने पत्र 
लुधियाना: 30 सितंबर 2019: (लुधियाना स्क्रीन टीम):: 
लुधियाना में आज का दिन अतिव्यस्त रहा। मुख्य मंत्री कैप्टेन अमरेंद्र सिंह आज शहर में थे। हर तरह बेहद सख्त सुरक्षा प्रबंध। हर तरफ लम्बे लम्बे जाम। हर तरफ बेहद भीड़। मिनी सचिवालय या नई कचहरी परिसर में दाखिल होना आसान नहीं था। मीडिया को भी काफी दिक्क्त हुई। वास्तव में आज उपचुनावों के मामले में नामांकन की आखिरी तारीख थी। 

दाखा उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार कैप्टन संदीप संधू ने आखिरी दिन ही सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी उपस्थित रहे। इस लिए यह एक वीवीआईपी नामांकन था। नामांकन के दौरान कांग्रेस वर्करों में काफी उत्साह देखा गया। उनके समर्थक ट्रैक्टरों पर भी सवार थे। कैप्टन अमरिंदर सिंह करीब एक बजे के आसपास संदीप संधू के साथ मिनी सचिवालय पहुंचे और नामांकन की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद गुरु नानक भवन से निकल कर का काफिला वापिस चल पड़ा। कचहरी गेट के सामने पहुंचा तो काफिला रुक सा गया।  पायलट गाड़ी भारत नगर चौंक की तरफ यूटर्न ले गयी जबकि दूसरी  कचहरी  गेट की तरफ मुड़ने को हुई। स्थिति बहुत कन्फ्यूज़न की सी थी जो कुछ पल बानी भी रही। इसके बाद यह काफिला भारत नगर चौंक की तरफ मुड़ गया। 

गौरतलब है कि विधानसभा क्षेत्र दाखा के उपचुनाव की प्रक्रिया 23 सितंबर से शुरू हो गई थी। आज 30 सितंबर को नामांकन प्रक्रिया का आखिरी दिन था। एक अक्टूबर से दस्तावेजों की जांच की जाएगी। तीन अक्टूबर को नाम वापस लिए जा सकते हैं। इस तरह 21 अक्टूबर को दाखा सीट के लिए मतदान होगा और 24 अक्टूबर को मतगणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि दाखा में कुल 220 पोलिंग स्टेशन हैं और मतदाताओं की संख्या 1 लाख 84 हजार 306 हैं। जबकि सर्विस मतदाताओं की संख्या रिकाॅर्ड में 780 दर्ज है। अब देखना है दाखा के  को पहनाते हैं विजय का ताज!

Sunday, September 29, 2019

ब्लॉगर्स मीट में ब्लॉगर्स ने चखे कई तरह के चॉकलेट केक्स

Sun, Sep 29, 2019 at 7:24 PM
शहर के फ़ूड ब्लागर्स ने की फ़ूड पर चर्चा 
लुधियाना: 29  सितंबर 2019: (विशाल//लुधियाना स्क्रीन)::

त्योहारों का सीजन शुरू होते ही हमें खाने पीने की याद आ जाती है क्योंकि त्योहारों में कुछ खास खाने को दिल करता है और इसी तरह ही लुधियाना के बेलफ्रेंस बेकर्स एंड चॉकलेट सराभा नगर में ब्लॉगर्स मीट आयोजित की गई। जिसमे शहर के कुछ फ़ूड ब्लॉगर्स को वहाँ बुलाया गया। जिसमें ब्लॉगर्स ने वहाँ केक और बहुत सारी खाने पीने की डिशेज़ शेक्स को चखा। जिसमें सबसे अच्छी बेल्जियम चॉकलेट से तैयार चीजें उन्हें पसंद आई।चॉकलेट केक और तरह तरह के केक्स जोकि खाने में बहुत स्वादिष्ट तथा ताजगी से भरा थे आज के युग में बच्चे कुछ नया टेस्ट  करने को सोचते हैं। इस इवेंट को फ़ोकस मीडिया ने आयोजित किया था।वहाँ पहुंचे ब्लॉगर्स ने कहा कि शहर में इस तरह की चॉकलेट से तैयार चीजें बहुत कम मिलती है ये एक डिफरेंट कांसेप्ट है।सीईओ सतिंदर सिंह ने कहा कि हमारा यही उद्देश्य है कि हम लोगो के लिए कुछ डिफरेंट लेकर आए जो उन्हें जल्दी पसंद आए।  

Wednesday, April 10, 2019

लुधियाना की डॉ. वीनू कुमार को मिला एक्सीलेंस आवर्ड

Apr 9, 2019, 4:17 PM
पंजाब की बेस्ट कोच व न्यूट्रीशियनिस्ट हैं डॉ वीनू 
लुधियाना: 9 अप्रैल 2019: (विशाल ढल्ल//लुधियाना स्क्रीन)::

लुधियाना की न्यूट्रीशियनिस्ट डॉ वीनू कुमार मलेशिया  में आयोजित अवार्ड समारोह में शामिल हुई।
यह समारोह में सभी प्रमुख सफल और गतिशील व्यवसायों के व्यक्तित्वों के साथ शुरू हुआ, जो विभिन्न क्षेत्रों से हैं, जिन्होंने असाधारण योगदान दिया और अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कीं।यह इवेंट ब्रैंड आइकन द्वारा होस्ट किया गया। देश भर के उन सर्वश्रेष्ठ लोगों को एक साथ लाना जिन्होंने अपने विचारों और नवाचारों के माध्यम से अपने संघर्षों के बावजूद इसे बड़ा बना दिया है और कई लोगों के लिए प्रेरणा बन गए हैं। इस आयोजन का सबसे शानदार क्षण तब था जब लुधियाना (पंजाब) के एक निपुण चिकित्सक डॉ. वीनू कुमार को मलेशिया में आयोजित इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड समारोह दौरान पंजाब की बेस्ट कोच व न्यूट्रीशियनिस्ट के लिए बॉलीवुड दिवा करीना कपूर की ओर से इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड दिया गया।डॉ वीनू कुमार एक लाइफस्टाइल कोच और एक हेल्थी फ़ूड हैं जो लुधियाना (पंजाब) के अपने वेलनेस क्लिनिक में सैकड़ों मरीजों की सेवा करती हैं। उन्हें 'होम्योपैथी' की कला और पारंपरिक 'प्राकृतिक चिकित्सा' में महारत हासिल है। वह न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में अपने रोगियों का सफलतापूर्वक इलाज कर रही हैं और परिणाम अभूतपूर्व हैं। उनके सुझाए गए आहार आधारित कार्यक्रम दुनिया भर में उनके रोगियों के लिए आशा और प्रेरणा की किरण रहे हैं। उनके कार्यक्रमों ने विशेष रूप से कामकाजी पेशेवरों, किशोरों, किशोरों, विवाहित जोड़ों, नई माताओं, दादा दादी और कई और लोगों को लाभान्वित किया है। यह उनके रोगियों के प्रति उनकी देखभाल और प्यार था जिसने उन्हें दुनिया भर में उनके कई शुभचिंतकों के रूप में अर्जित किया और उसे इस पुरस्कार के योग्य बनाया।डॉ. वीनू कुमार वीगनफूड को प्रमोट करने व लोगो में हेल्थी फ़ूड लेने के लिए जागरूक कर रही है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अनीता शर्मा की तरफ से विशेष

Ani Sharma  on 9th March 2026 at 2:42 PM Regarding International Women Day यह खुद से खुद तक का सशक्तिकरण है--आर्किटेक्ट अनीता शर्मा जब नारी ...