Ani Sharma on 9th March 2026 at 2:42 PM Regarding International Women Day
यह खुद से खुद तक का सशक्तिकरण है--आर्किटेक्ट अनीता शर्मा
जब नारी खुद करेगी हिम्मत, वास्तव में तभी होगा महिला सशक्तिकरण
लुधियाना: 9 मार्च 2026: (मीडिया लिंक 32 टीम//लुधियाना स्क्रीन डेस्क)::
अलग अलग वर्गों से सबंधित महिलाओं की दयनीय हालत को बेहद नज़दीक से देखने वाली आर्किटेक्ट अनीता शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय नारी दिवस पर एक विशेष अभियान चलाया है महिला सशक्तिकरण का। इसे औपचारिक लांच करने के लिए विशेष इस विशेष दिन को चुना गया।
महिला दिवस पर "खुद से खुद तक" को समर्पित इस अभियान के तहत आपने आप से संपर्क मज़बूत बनाने पर ज़ोर दिया गया। इस अभियान को लांच करते हुए अलग अलग कार्य क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर नारी शक्ति का बेलन ब्रिगेड की राष्ट्रीय अध्यक्षा अनीता शर्मा के साथ गहन विचार विमर्श भी हुआ।
इस मौके पर बेलन ब्रिगेड के ही सहयोगी संगठन "नवकिरण वूमेन वेलफेयर एसोसिएशन" ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। बेलन ब्रिगेड की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीता शर्मा की तरफ से महिला दिवस पर समाज में बराबरी का हक़ महिलाये कैसे पाये इस पर विशेष चर्चा की गई जिसमे महिलाओ ने अपने बारे में अपने अपने विचार रखें।
इस अवसर पर बेलन ब्रिगेड की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीता शर्मा ने महिलाओं को अपने अधिकार,मान मर्यादा और परिवार का पालन पोषण कैसे करें स्वतंत्र जीवन कैसे पाये। गौरतलब है कि आम तौर पर पुरुष प्रधान समाज में हमेशा महिला को ही नीचा दिखाया जाता है। उन्ही के अधिकारों पर टीका टिप्पणी की जाती है। महिलाओं के स्वतंत्र जीवन पर हर बार उन्हीं के परिवार और समाज की तरफ से पाबंदियां लगाई जाती है जो आज के इस इस भौतिक आधुनिक युग में बहुत ही निंदनीय है।
अंत में उन्होंने कहा की जब तक महिलाएं अपने अधिकारों के लिए खुले मन से मांग नहीं करेगी, तब तक इस आधुनिक युग में भी महिलाओं को घर की चारदीवारी का एक दबा हुआ कमज़ोर प्राणी समझा जाएगा। वक्त है अब हर नारी को अपने अधिकारों ,परिवार के कल्याण और महिलाओं पर हो रहे जुल्म के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए खुलकर आगे आना चाहिए।
इस अवसर पर कार्तिका कल्याणी सिंह,अनु शर्मा पैरामेडिकल सहायक, कराटे कोच प्रिया, योग ट्रेनर कविता, निशा नैय्यर एल. आई. सी. इनवेस्टमेंट मैनेजर,सोभिता भसीन मीडिया मैनेजर, मनजीत कौर टेलीकॉलर,निष्ठा नैय्यर एवं पूनम कॉलेज की छात्रा,लक्ष्मी वर्मा गृह कार्य सहायक आदि ने भी अपने अपने विचार रखे।
कुल मिलाकर यह एक यादगारी आयोजन रहा जिसमें युवा महिलाओं की प्रतिभा को पहचाना गया। उनकी कमज़ोरियों का भी पता लगाया गया। इस पहली सीढ़ी से ही इन सभी की संभावनाओं को अब और विकसित किया गया।







