Showing posts with label Corona. Show all posts
Showing posts with label Corona. Show all posts

Wednesday, September 9, 2020

लुधियाना में भी लगातार बढ़ रही है कोरोना की दहशत

 लेकिन बचाव अभियान भी सफल हो रहा है 
लुधियाना: 8 सितंबर 2020: (लुधियाना स्क्रीन ब्यूरो)::
जब मार्च 2020 के आखिरी दिनों में कोरोना के कहर की घोषणा हुई तो असर मिलाजुला था। बहुत से लोग घबरा गए और बहुत से लोग इसकी हंसी भी उड़ाते रहे लेकिन किसी ने न सोचा था कि मामला इतना लम्बा खिंचेगा।  अब आलम यह है कि कोरोना का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। न मौतों की संख्या कम होने का नाम ले रही है और न ही मरीज़ों की संख्या नीचे आ रही है। राहत की बात केवल एक ही है कि ठीक होने वाले मरीज़ों की गिनती भी   रही है। 
गौरतलब है कि कोरोना के मामले हर सप्ताह रिकॉर्ड बना रहे हैं। शायद ही कोई दिन हो जो कोरोना के कहर से बच कर निकला हो। कभी अधिक केस आ रहे हैं  तो कभी मौतें अधिक हो रही हैं। मंगलवार को भी ज़िले में 344 लोग कोरोना पॉज़िटिव पाए गए। इसमें से 311 लोग लुधियाना जिले से जबकि 33 दूसरे जिलों के रहने वाले हैं। इस माह में दूसरी बार कोरोना के तीन सौ से अधिक केस आए हैं। अपने आप में यह दिल को हिला देने वाला आंकड़ा है।  
इस के साथ ही चिंता की बात यह भी है कि संक्रमितों में जिले के फिरोज़पुर रोड स्थित कृषि विभाग के कार्यालय में कार्यरत 17 मुलाज़िम भी शामिल हैं। इसकी पुष्टि खुद मुख्य कृषि अधिकारी नरिंद्रपाल सिंह बेनिपाल ने की है। इसके साथ ही ज़िले में मरीजों की कुल संख्या 12512 हो गई है। वहीं यहां के अस्पतालों में भर्ती दूसरे जिलों के कुल 1332 लोग पॉज़िटिव आ चुके हैं। राहत की बात यह भी है कि 24 घंटे में 140 मरीज़ों ने कोरोना को मात दी है लेकिन इसके बावजूद कोरोना की दहशत कम नहीं हुई है। 
आंकड़ों पर एक नज़र डालें तो दूसरी तरफ अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती 23 मरीज़ों ने कोरोना से दम तोड़ दिया है। इसमें से 15 मरीज़ लुधियाना ज़िले के रहने वाले थे। मृतकों में ऋषि नगर निवासी 85 वर्षीय पुरुष, साहनेवाल निवासी 57 वर्षीय पुरुष, गांव जटाणा निवासी 55 वर्षीय पुरुष, दुगरी फेस-दो निवासी 78 वर्षीय पुरुष, चीमा चौक निवासी 48 वर्षीय महिला, माणकवाल निवासी 64 वर्षीय पुरुष, हैबोवाल कलां निवासी 85 वर्षीय पुरुष, बीआरएस नगर निवासी 58 वर्षीय पुरुष, टैगोर नगर निवासी 86 वर्षीय पुरुष, जगराओं निवासी 82 वर्षीय पुरुष, खन्ना निवासी 67 वर्षीय पुरुष, गोशाला रोड निवासी 68 वर्षीय पुरुष, गुरु नानक कालोनी 70 वर्षीय पुरुष, जमालपुर निवासी 49 वर्षीय महिला व 50 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा। जिले में अब तक 522 लोग दम तोड़ चुके हैं जबकि दूसरे जिलों के रहने वाले 137 लोगों की यहां के अस्पतालों में मौत हो चुकी है।
सेंट्रल जेल के चार कैदी और जुवेनाइल होम के दो किशोर भी पॉज़िटिव निकले
सेहत विभाग की जांच में मंगलवार को सेंट्रल जेल के चार कैदी और ऑब्जर्वेशन सेंटर जुवेनाइल जेल से 16 और 17 साल के दो लड़के पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा पांच हेल्थ केयर वर्कर, दो पुलिस मुलाजिम, दो डोमेस्टिक ट्रैवलर भी पॉजिटिव आए। खन्ना में स्थित प्रीत स्कैन सेंटर का एक डॉक्टर भी पॉजिटिव आया है।
संपर्क से भी संख्या बढ़ी-40 लोग पॉज़िटिव हुए
सेहत विभाग की जांच में पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आकर 40 लोग पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा फ्लू कॉर्नर पर जांच करवाने वाले 94 लोग भी संक्रमित आए। वहीं ओपीडी में जांच को आए 82 लोग भी पॉजिटिव पाए गए।
मॉडल ग्राम से पांच और बैंक कॉलोनी से भी चार केस सामने आए
सेहत विभाग के अनुसार, मॉडल ग्राम में पांच लोग कोरोना पॉजिटिव आए। पांचों एक ही परिवार के हैं। वहीं बैंक कॉलोनी में एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित आए। पक्खोवाल रोड स्थित पालम विहार में रहने वाले एक ही परिवार के दो लोग पॉजिटिव आए। सीता नगर में तीन लोग, संत नगर सिविल लाइन में दो लोग कोरोना पॉजिटिव आए।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अनीता शर्मा की तरफ से विशेष

Ani Sharma  on 9th March 2026 at 2:42 PM Regarding International Women Day यह खुद से खुद तक का सशक्तिकरण है--आर्किटेक्ट अनीता शर्मा जब नारी ...