Monday, March 9, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अनीता शर्मा की तरफ से विशेष

Ani Sharma on 9th March 2026 at 2:42 PM Regarding International Women Day

यह खुद से खुद तक का सशक्तिकरण है--आर्किटेक्ट अनीता शर्मा

जब नारी खुद करेगी हिम्मत, वास्तव में तभी होगा महिला सशक्तिकरण 


लुधियाना
: 9 मार्च 2026: (मीडिया लिंक 32 टीम//लुधियाना स्क्रीन डेस्क):: 

अलग अलग वर्गों से सबंधित महिलाओं की दयनीय हालत को बेहद नज़दीक से देखने वाली आर्किटेक्ट अनीता शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय नारी दिवस पर एक  विशेष अभियान चलाया है महिला सशक्तिकरण का। इसे औपचारिक लांच करने के लिए विशेष इस विशेष दिन को चुना गया। 

महिला दिवस पर "खुद से खुद तक" को समर्पित इस अभियान के तहत आपने आप से  संपर्क मज़बूत बनाने पर ज़ोर दिया गया। इस अभियान को लांच करते हुए  अलग अलग कार्य क्षेत्र में काम करने  वाली महिलाओं को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर नारी शक्ति का बेलन ब्रिगेड की राष्ट्रीय अध्यक्षा अनीता  शर्मा के साथ  गहन विचार विमर्श भी हुआ।

इस मौके पर बेलन ब्रिगेड के ही सहयोगी संगठन "नवकिरण वूमेन वेलफेयर एसोसिएशन" ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। बेलन ब्रिगेड की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीता शर्मा की तरफ से महिला दिवस पर समाज में बराबरी का हक़ महिलाये कैसे पाये इस पर विशेष चर्चा की गई जिसमे महिलाओ ने अपने बारे  में अपने अपने विचार रखें। 

इस अवसर पर बेलन ब्रिगेड की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीता शर्मा  ने महिलाओं को अपने अधिकार,मान मर्यादा और परिवार का पालन पोषण कैसे करें स्वतंत्र जीवन कैसे पाये। गौरतलब है कि आम तौर पर पुरुष प्रधान समाज में हमेशा महिला को ही नीचा दिखाया जाता है।  उन्ही के अधिकारों पर टीका टिप्पणी  की जाती है। महिलाओं के स्वतंत्र जीवन पर हर बार उन्हीं के परिवार और समाज की तरफ से पाबंदियां लगाई जाती है जो आज के इस इस भौतिक आधुनिक युग में बहुत ही निंदनीय है। 

अंत में उन्होंने कहा की जब तक महिलाएं अपने अधिकारों के लिए खुले मन से मांग नहीं करेगी, तब तक इस आधुनिक युग में भी महिलाओं को घर की चारदीवारी का एक दबा हुआ कमज़ोर प्राणी समझा जाएगा। वक्त है अब हर नारी को अपने अधिकारों ,परिवार के कल्याण और महिलाओं पर हो रहे जुल्म के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए खुलकर आगे आना चाहिए। 

इस अवसर पर कार्तिका कल्याणी सिंह,अनु  शर्मा पैरामेडिकल सहायक, कराटे कोच प्रिया, योग  ट्रेनर कविता, निशा नैय्यर  एल. आई. सी. इनवेस्टमेंट मैनेजर,सोभिता भसीन मीडिया मैनेजर, मनजीत कौर टेलीकॉलर,निष्ठा नैय्यर एवं पूनम कॉलेज की छात्रा,लक्ष्मी वर्मा गृह कार्य  सहायक आदि ने भी अपने अपने विचार रखे। 

कुल मिलाकर यह एक यादगारी आयोजन रहा जिसमें युवा महिलाओं की प्रतिभा को पहचाना गया। उनकी कमज़ोरियों का भी पता लगाया गया। इस पहली सीढ़ी से ही इन सभी की संभावनाओं को अब  और विकसित किया गया। 

Sunday, March 8, 2026

यूनिवर्सल प्रेस क्लब ने भी मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

Sandeep Madam Journalist on 8th March 2026 at 21:38 Regarding International Women Day

पत्रकारिता से जुडी नारी शक्ति को सम्मानित भी किया गया 


लुधियाना
:8 मार्च 2026: (मीडिया लिंक टीम//कार्तिका कल्याणी सिंह//लुधियाना स्क्रीन डेस्क)::

आज यूनिवर्सल प्रेस क्लब की ओर से 8 मार्च के विशेष दिन पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस रख बाग में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के पंजाब अध्यक्ष आदरणीय और डॉ डी.पी खोसला जी के मार्गदर्शन में इसका आयोजन बहुत सफलता से किया गया। इस प्रोग्राम में मुख्य अतिथि श्री सनी खोसला जी भी पहुंचे। 

श्री सनी खोसला जी और प्रेस क्लब के अध्यक्ष डी.पी खोसला जी और पूरी टीम  ने सनी खोसला जी को पुष्पगुच्छ  देकर स्वागत किया। आज के दिवस को लेकर श्री सनी खोसला जी आदरणीय डॉ: डी.पी खोसला जी की और से लुधियाना की पत्रकार नारी शक्ति एवं सर्वजन कल्याण परिषद संस्था की नारी शक्ति को पुरस्कार, सरोपा देकर सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर पुष्प होली भी खेली गई। प्रेस क्लब के अध्यक्ष खोसला जी ने कहा कि एक महिला ही है जो घर को स्वर्ग बनाती है अगर इस संसार में नारी ना होती तो संसार का उद्धार ना होता। एक नारी कई रूपों में होती है मां, बहन,बेटी, पत्नी भी है हमें नारी का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि नारी एक  सर्वशक्तिमान देवी है। दुनिया का संचालन इसी के हाथ में है। 

उन्होंने देश की हर एक नारी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बहुत-बहुत बधाई दी और आए हुए सभी लोगों का धन्यवाद भी किया। इस मौके पर सर्वजन न्यूज़ के डायरेक्टर वरिंदर कुमार, प्रेस क्लब के फाउंडर सदस्य मैडम संदीप शर्मा महामंत्री पंजाब, रोहिण खोसला उप प्रधान, विकास मल्होत्रा एग्जीक्यूटिव मेंबर, जिला सदस्य सचिन बहल महामंत्री, गुरदास केड़ा, राजेंद्र धवन कोषाध्यक्ष, राजकुमार, नरेश हंस,अर्जुन कुमार, शंकर चौधरी, विशाल शर्मा, यशपाल, विष्णु,बलजीत सिंह, सतवीर सिंह, सेवा सिंह,अमरीक सिंह, करनैल सिंह (एम.ए) विवेश कपूर, अमर कालड़ा, दिनेश गुप्ता, कुलवंत सिंह,रेक्टर कथूरिया, श्रीपाल, अनीता शर्मा, किरण,दीप्ति वर्मा, कुलदीप कौर, बलवीर मल्होत्रा, करनैल सिंह, एवं सार्वजनिक कल्याण परिषद संस्था की ओर से आनंद मिश्रा, देवेंद्र कुमार, अनिल कुमार, विकास यादव, मनोज साहनी, विमल कुमार, रीता देवी, चमेली देवी, आदि और भी सदस्य मौजूद रहे।

इस आयोजन के दौरान मधुर गीत संगीत भी हुआ। इसके साथ ही मानव समाज का ध्यान इस तरफ भी आकर्षित किया गया कि पंक्षियों की तरफ भी हर व्यक्ति ध्यान दे। इनकी दाना पानी डालना भी बहुत ज़रूरी है और यह सब नहीं कर सकते तो इनको तंग भी न करें। इनको भी जीने दें। पटाखे और आतिशबाज़ी चला कर इनको अकारण ही परेशान मत करें।  

कुल मिलकर यह एक यादगारी आयोजन रहा। आने वाले समय में इस क्लब के इस मिशन को और भी ज़ोरदार बनाने का संकल्प लिया गया। 

Thursday, March 5, 2026

श्रीमति रमा खन्ना को अश्रुपूरित नेत्रों से दी विदायगी

Detailed WhatsApp on Thursday 5th March 2026 at 15:48 Regarding The last rites of Smt. Rama Khanna 

पत्रकार गौतम जालंधरी, बलराज खन्ना व सन्नी खन्ना की माता का अंतिम संस्कार सम्पन्न


लुधियाना
: 5 मार्च 2026: (मीडिया लिंक रविंद्र//लुधियाना स्क्रीन डेस्क)::

देश के प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों अजीत, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर में ब्यूरो प्रमुख रहे व जागृति लहर डॉट कॉम के एडिटर गौतम जालंधरी, बलराज खन्ना व सन्नी खन्ना की माता जी श्रीमति रमा खन्ना (बहु शहीद नरेंद्र खन्ना) के कल देहांत के बाद आज वीरवार को पीरू बन्दा शमशान भूमि में अंतिम संस्कार कर दिया गया; जहाँ उनको अश्रुपूरित नेत्रों से अंतिम विदयगी दी गई।  

वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे।  वह अपने पीछे तीन बेटे व एक बेटी छोड़ गये.  इस अवसर पर पंजाब के पत्रकारों, सामाजिक, राजनीतिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रमुखों/प्रतिनिधियों विधायक मदन लाल बग्गा, पक्षी सेवा सोसाइटी के चेयरमैन दर्शन लाल बवेजा, प्रधान अशोक थापर, पूर्व विधायक राकेश पांडे, भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता, प्रवीण बंसल, आर डी शर्मा, परमिंदर मेहता, अमरजीत सिंह टिक्का, विपन विनायक,  अश्वनी शर्मा, एपीआरओ जतिंदर कोहली, इंद्रजीत सिंह ढींगरा, डीके अरोड़ा, बिट्टू गुम्बर, राजेश मेहरा एडवोकेट, डीएस बेदी, वीके खुल्लर, नरेश शर्मा, राजू मलिक, मिंटा मलिक, सीनियर पत्रकार प्रमोद बातिश, अर्शदीप समर, नवीन शर्मा,  रविंद्र अरोड़ा, पप्पी नागपाल, चन्द्रकांत चड्ढा, एडवोकेट रविंद्र गर्ग, अमित कुमार, भारत मुंजाल, जॉनी गोयल, रविंदर स्यान, राजन कैंथ, दविंडर डीके, सुखदेव, वीके खुलर, शशिकांत, रविकांत खुल्लर, पारस दानिया, रेशम नत्त, अश्वनी वर्मा, अशोक विरमानी, पवन शर्मा, प्रदीप चोपड़ा, दीपक चोपड़ा, सोनू जैदका, सन्नी जैदका, राज शाही, सागर, आशा थापर, विशाल जैन, निधि जैन, देव दत्त चुघ, विशाल अब्रोल, राधिका कालडा, राजेश सरीन, अजय सिक्का, नरेंद्र महेंद्रु, राजीव आनंद, करनैल सैनी, अजय अरोड़ा, राहुल, कैप्टन गुरनाम सिंह, हीरा लाल गोयल, प्रवीण, विक्की कुंद्रा, नितिन जैन, अमित जैन, हरमित बग्गा, हरजिंदर बवेजा, अशोक साई, तिरलोचन् सिंह, अश्वनी गोगना, हेमराज, गुरप्रीत मेहदुदा, सुरेंद्र गिल, अशोक मल्हा, रमेश क्वतरा, अतुल सहगल, मनजीत सिंह, जोनी, सुखदेव स्लेमपुरी, कुलविंदर सिंह सलेम टाबरी,  रुचि गुलाटी पार्षद, विशाल गुलाटी, पवन खरबंदा सहित अन्य ने पत्रकार गौतम जालंधरी, पत्रकार बलराज खन्ना व सन्नी खन्ना के साथ गहरी संवेदना प्रकट की है। 

Wednesday, March 4, 2026

वसंत ऋतु की बहार और होली के रंग:

Ani Sharma on Wednesday 4th March 2026 at 3:14 PM Regarding Changing Weather Festival Holi

सामाजिक सद्भाव, नारी गरिमा और नई आशा का एक राष्ट्रीय संदेश

हमें समय की सभी चुनौतियाँ स्वीकार हैं-बेलन ब्रिगेड और नवकिरण महिला कल्याण संघ 
📍 लुधियाना: 4 मार्च, 2026: (लुधियाना स्क्रीन टीम)


जब वसंत की पहली हवा धरती को छूती है,
तो प्रकृति स्वयं नए जीवन का जश्न मनाने लगती है। हल्की हवा में लहराती सुनहरी फसलें, पेड़ों पर खिलते फूल, साफ आसमान और रंगों से सराबोर वातावरण—ये सभी इस शाश्वत सत्य को दर्शाते हैं कि परिवर्तन ही जीवन की सच्ची सुंदरता है।

इस पुनर्जागरण के दौर में, होली का पवित्र त्योहार मात्र रंगों का उत्सव नहीं है, बल्कि आंतरिक चेतना, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का सशक्त प्रतीक है। होली के रंग सीमाओं से परे प्रेम, मतभेदों से ऊपर संवाद और विभाजनों से ऊपर एकता का संदेश देते हैं।
बेलन ब्रिगेड और नवकिरण महिला कल्याण संघ की अध्यक्ष अनीता शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि जिस प्रकार वसंत ऋतु पूरे वातावरण को नई ऊर्जा से भर देती है, उसी प्रकार होली समाज को समानता, शालीनता और संवेदनशीलता के रंगों से रंगने का अवसर प्रदान करती है।
होलिका दहन असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है। यह मात्र एक अनुष्ठान नहीं, बल्कि एक साझा सामाजिक अवधारणा है—कि हम महिलाओं के प्रति असमानता, शोषण और अपमान के विरुद्ध हमेशा सतर्क और एकजुट रहेंगे।
होली का हर रंग नई आकांक्षाओं का संदेश देता है, कड़ी मेहनत के फल का प्रतीक है और बेहतर भविष्य की उम्मीद जगाता है। जिस प्रकार प्रकृति रंगों से परिपूर्ण है, उसी प्रकार हमारा समाज भी सम्मान, समावेशिता और नारी सशक्तिकरण के रंगों से सुशोभित होना चाहिए।
अनीता शर्मा ने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी त्योहार का वास्तविक महत्व तभी सिद्ध होता है जब वह समाज के वंचित वर्गों को सशक्त बनाए, महिलाओं की गरिमा की रक्षा करे और युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक मार्गदर्शन प्रदान करे। बसंत और होली का यह पवित्र मिलन हमें नई चेतना, दृढ़ संकल्प और गहरी सामाजिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करता है।
जारीकर्ता:
अनीता शर्मा
महिला अधिकार कार्यकर्ता
राष्ट्रीय अध्यक्ष – बेलेन ब्रिगेड
अध्यक्ष – नवकिरण महिला कल्याण संघ
लुधियाना, पंजाब
मीडिया संपर्क:
संपर्क नंबर: 9417423238
नवकिरण महिला कल्याण संघ
कार्यालय: प्रेम नगर, वृन्दावन रोड, लुधियाना

Tuesday, March 3, 2026

नागरिकों ने की ईरान पर हमले तुरंत रोकने की मांग

Dr Arun Mitra 3rd March 2026 at 4:34 PM Regarding protest against US-Israeli attack on Iran

अमेरिका–इज़राइल की भी की सख्त आलोचना 


लुधियाना: 3 मार्च 2026: (मीडिया लिंक रविंद्र//लुधियाना स्क्रीन डेस्क)::

इंडियन डॉक्टर्स फॉर पीस एंड डेवलपमेंट(IDPD), सोशल थिंकर्स फोरम और भारत जन ज्ञान विज्ञान जत्था  द्वारा मिनी सचिवालय लुधियाना  में किए गए संयुक्त प्रदर्शन के प्रतिभागियों ने ईरान के खिलाफ अमेरिका–इज़राइल की सैन्य आक्रामकता की कड़ी निंदा की। साम्राज्यवादी शक्ति के इस खुले प्रदर्शन ने तबाही मचाई है, पहले से ही नाजुक क्षेत्र को और अस्थिर किया है और लाखों नागरिकों को डर और अनिश्चितता में धकेल दिया है। हर युद्ध की तरह, सबसे अधिक पीड़ा महिलाओं और बच्चों को सहनी पड़ती है। नागरिक ढांचे पर, जिसमें एक प्राथमिक स्कूल भी शामिल है, किए गए हमले की रिपोर्टें—जिसमें 153 मासूम बच्चों की मृत्यु हुई—इस आक्रामकता के क्रूर और नाजायज़ चरित्र को उजागर करती हैं।

 यह हमला राष्ट्रीय संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय कानून के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र संघ के चार्टर में निहित सिद्धांतों का खुला उल्लंघन है। कूटनीतिक वार्ताओं के बीच की गई सैन्य कार्रवाई दोहरे चरित्र को दर्शाती है और यह स्पष्ट करती है कि ऐसे हस्तक्षेपों को शांति या लोकतंत्र नहीं, बल्कि शासन परिवर्तन की महत्वाकांक्षा चला रही है। किसी सरकार की आलोचना करने या उसे बदलने का अधिकार केवल उस देश के लोगों को है—किसी विदेशी शक्ति को नहीं जो रणनीतिक प्रभुत्व स्थापित करना चाहती हो।

इस युद्ध के  प्रभाव ईरान की सीमाओं से कहीं आगे तक फैलेंगे। यह स्थिति क्षेत्रीय अस्थिरता के माध्यम से वैश्विक शांति, अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा, ऊर्जा स्थिरता और लाखों लोगों के जीवन और आजीविका के लिए खतरा बन सकती है—जिसमें पश्चिम एशिया में काम कर रहे लगभग एक करोड़ भारतीय भी शामिल हैं।

 हम ईरान के लोगों के साथ, विशेषकर महिलाओं और बच्चों के साथ, अपनी पूर्ण एकजुटता व्यक्त करते हैं, जो भू-राजनीतिक दुस्साहस की सबसे भारी कीमत चुका रहे हैं।

 यह गहरी चिंता का विषय है कि यह तनाव क्षेत्र में उच्च स्तरीय कूटनीतिक संपर्कों के बाद बढ़ा है। भारत सरकार को चाहिए कि वह इस अवैध आक्रमण के खिलाफ स्पष्ट और सिद्धांत आधारित रुख अपनाए और तत्काल युद्धविराम तथा शांति की बहाली के लिए कूटनीतिक प्रयास शुरू करे।

 युद्ध कोई समाधान नहीं है। यह निर्दोष लोगों पर थोपी गई तबाही है।

 प्रदर्शनकारियों ने पंजाबी भवन से मार्च निकालते हुए उपायुक्त कार्यालय तक पहुंचकर डोनाल्ड ट्रम्प और नेतन्याहू के पुतले जलाए।

 इस अवसर पर बोलने वालों में डॉ. अरुण मित्रा, एम.एस. भाटिया, सुरिंदर कौर गिल, डॉ. गुरचरण कौर कोचर, डॉ. कुसम लता, डॉ. प्रज्ञा शर्मा, रमेश रतन, गुरवंत सिंह, डॉ. परम सैनी, इंद्रजीत सिंह सोढ़ी, डॉ. रणजीत सिंह, डॉ. सीरत, मलकीत मालरा, भारत भूषण गोयल शामिल थे।

 इस मौके पर अन्य लोगों में अजीत जवद्दी, अवतार छिब्बर, रामाधार सिंह, राम चंद, डॉ. एसके नागेश, अनोद कुमार, करण राय, जय प्रकाश नारायण, जोगिंदर पाल, बीएम फ्रेडरिक, कंवल नरूला, दान सिंह और चरण सिंह मौजूद थे।

इस अभियान में शामिल होने के लिए डॉ. अरुण मित्रा से संपर्क किया जा  सकता है 

उनका नंबर है मोबाइल फोन नंबर है: 9417000360

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अनीता शर्मा की तरफ से विशेष

Ani Sharma  on 9th March 2026 at 2:42 PM Regarding International Women Day यह खुद से खुद तक का सशक्तिकरण है--आर्किटेक्ट अनीता शर्मा जब नारी ...