Sunday, March 8, 2026

यूनिवर्सल प्रेस क्लब ने भी मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

Sandeep Madam Journalist on 8th March 2026 at 21:38 Regarding International Women Day

पत्रकारिता से जुडी नारी शक्ति को सम्मानित भी किया गया 


लुधियाना
:8 मार्च 2026: (मीडिया लिंक टीम//कार्तिका कल्याणी सिंह//लुधियाना स्क्रीन डेस्क)::

आज यूनिवर्सल प्रेस क्लब की ओर से 8 मार्च के विशेष दिन पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस रख बाग में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के पंजाब अध्यक्ष आदरणीय और डॉ डी.पी खोसला जी के मार्गदर्शन में इसका आयोजन बहुत सफलता से किया गया। इस प्रोग्राम में मुख्य अतिथि श्री सनी खोसला जी भी पहुंचे। 

श्री सनी खोसला जी और प्रेस क्लब के अध्यक्ष डी.पी खोसला जी और पूरी टीम  ने सनी खोसला जी को पुष्पगुच्छ  देकर स्वागत किया। आज के दिवस को लेकर श्री सनी खोसला जी आदरणीय डॉ: डी.पी खोसला जी की और से लुधियाना की पत्रकार नारी शक्ति एवं सर्वजन कल्याण परिषद संस्था की नारी शक्ति को पुरस्कार, सरोपा देकर सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर पुष्प होली भी खेली गई। प्रेस क्लब के अध्यक्ष खोसला जी ने कहा कि एक महिला ही है जो घर को स्वर्ग बनाती है अगर इस संसार में नारी ना होती तो संसार का उद्धार ना होता। एक नारी कई रूपों में होती है मां, बहन,बेटी, पत्नी भी है हमें नारी का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि नारी एक  सर्वशक्तिमान देवी है। दुनिया का संचालन इसी के हाथ में है। 

उन्होंने देश की हर एक नारी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बहुत-बहुत बधाई दी और आए हुए सभी लोगों का धन्यवाद भी किया। इस मौके पर सर्वजन न्यूज़ के डायरेक्टर वरिंदर कुमार, प्रेस क्लब के फाउंडर सदस्य मैडम संदीप शर्मा महामंत्री पंजाब, रोहिण खोसला उप प्रधान, विकास मल्होत्रा एग्जीक्यूटिव मेंबर, जिला सदस्य सचिन बहल महामंत्री, गुरदास केड़ा, राजेंद्र धवन कोषाध्यक्ष, राजकुमार, नरेश हंस,अर्जुन कुमार, शंकर चौधरी, विशाल शर्मा, यशपाल, विष्णु,बलजीत सिंह, सतवीर सिंह, सेवा सिंह,अमरीक सिंह, करनैल सिंह (एम.ए) विवेश कपूर, अमर कालड़ा, दिनेश गुप्ता, कुलवंत सिंह,रेक्टर कथूरिया, श्रीपाल, अनीता शर्मा, किरण,दीप्ति वर्मा, कुलदीप कौर, बलवीर मल्होत्रा, करनैल सिंह, एवं सार्वजनिक कल्याण परिषद संस्था की ओर से आनंद मिश्रा, देवेंद्र कुमार, अनिल कुमार, विकास यादव, मनोज साहनी, विमल कुमार, रीता देवी, चमेली देवी, आदि और भी सदस्य मौजूद रहे।

इस आयोजन के दौरान मधुर गीत संगीत भी हुआ। इसके साथ ही मानव समाज का ध्यान इस तरफ भी आकर्षित किया गया कि पंक्षियों की तरफ भी हर व्यक्ति ध्यान दे। इनकी दाना पानी डालना भी बहुत ज़रूरी है और यह सब नहीं कर सकते तो इनको तंग भी न करें। इनको भी जीने दें। पटाखे और आतिशबाज़ी चला कर इनको अकारण ही परेशान मत करें।  

कुल मिलकर यह एक यादगारी आयोजन रहा। आने वाले समय में इस क्लब के इस मिशन को और भी ज़ोरदार बनाने का संकल्प लिया गया। 

No comments:

Post a Comment

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अनीता शर्मा की तरफ से विशेष

Ani Sharma  on 9th March 2026 at 2:42 PM Regarding International Women Day यह खुद से खुद तक का सशक्तिकरण है--आर्किटेक्ट अनीता शर्मा जब नारी ...