Sunday, February 22, 2026

पंजाब को विकास की दौड़ में पीछे धकेल दिया AAP ने---नायब सिंह सैनी

आम आदमी पार्टी ने बड़े-बड़े सपने दिखाकर केवल वोट बटोरे  

*पंजाब में आप ने महिलाओं को 1100-1100 रुपये देने का वादा पूरा नहीं किया, जबकि हरियाणा में महिलाओं को 2100 प्रति महीना दिया जा रहा है--नायब सिंह सैनी

*2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी 


लुधियाना
: 22 फरवरी 2026: (प्रदीप शर्मा इप्टा//लुधियाना स्क्रीन डेस्क):

लुधियाना दक्षिणी हलके के ग्यासपुरा मंडल में भाजपा पूर्वांचल मोर्चा की ओर से जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान की अध्यक्षता में  आयोजित पूर्वांचल सम्मान रैली में  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा विशेष रूप से रैली में शामिल हुए।रैली को संबोधित करते हुए नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब में सत्ता में रही आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस ने पंजाब के लोगों से किए एक भी वादे को पूरा नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों पार्टियों ने बड़े-बड़े सपने दिखाकर केवल वोट बटोरने का काम किया और पंजाब को विकास की दौड़ में पीछे धकेल दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आप सरकार झूठे वादे कर लोगों को गुमराह कर रही है, यहां तक कि पंजाब में महिलाओं को 1100-1100 रुपये देने का वादा पूरा नहीं किया जबकि हरियाणा में महिलाओं को 2100 प्रति महीना दिया जा रहा है। किसानों के मुद्दे पर बात करते हुए नायब सिंह सैनी ने हरियाणा माडल का हवाला दिया। मुख़्यमंत्री सैनी ने कहा कि हरियाणा में किसानों की पूरी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदी जाती है और यदि सब्जियों या अन्य फसलों के बाजार भाव कम मिलते हैं, तो सरकार उसकी भरपाई करती है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही पंजाब को नंबर एक राज्य बनाया जा सकता है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने विदेशों में देश की छवि को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा की आगामी विधानसभा चुनाव जो 2027 में होने वाले है उसमें भाजपा सरकार बनाएगीं। 

इस मौके पर भाजपा के जिला पदाधिकारीयों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सम्मानित किया।इस मौके पर प्रदेश के महामंत्री अनिल सरीन,प्रदेश कोर ग्रुप सदस्य जीवन गुप्ता,प्रवासी मोर्चा के प्रधान राजेश मिश्रा,राज कुमार भरद्वाज,जिला महामंत्री सरदार नरेंदर सिंह मल्ली,डाक्टर कनिका जिंदल,जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा,डाक्टर निर्मल नय्यर,मनीष चोपड़ा,नवल जैन,लक्की शर्मा,जिला सचिव सतनाम सिंह सेठी,अंकित बत्रा,प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार,सोशल मीडिया इंचार्ज राजन पांधे,दफतर सचिव परवीन शर्मा,प्रवक्ता सुरिंदर कौशल,साबिर हुसैन,,रोहित सिक्का,पार्षद,राजेश मिश्रा,सुनील मौदगिल,विपन विनायक,युवा मोर्चा प्रधान रवि बत्रा,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शीनू चुग,सरदार निर्मल एस.एस,रवि चौरसिया,भाजपा के मंडलों के अध्यक्ष,मंडलों के प्रभारी आदि भाजपा के हजारों कार्यकर्त्ता इस रैली में शामिल हुए।

कुल मिलकर यह आयोजन बहुत प्रभावशाली रहा। 

पंजाब को विकास की दौड़ में पीछे धकेल दिया AAP ने---नायब सिंह सैनी

आम आदमी पार्टी ने बड़े-बड़े सपने दिखाकर केवल वोट बटोरे   *पंजाब में आप ने महिलाओं को 1100-1100 रुपये देने का वादा पूरा नहीं किया, जबकि हरिया...