Monday, March 31, 2025

जसपाल सिंह बने ऋषि एन्क्लेव वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान

WhatsApp on 30th March 2025 at 21:02 Regarding Welfare Team Election

मनिंदर सिंह भाटिया बने संगठन के महासचिव 


लुधियाना: 30 मार्च 2025: (एम एस भाटिया//लुधियाना स्क्रीन डेस्क)::

लुधियाना के बस स्टैंड वाली साईड से अगर भारत नगर चौंक पार कर के सिधवां बेट की तरफ जाओ तो रस्ते में एक इलाका आता है ऋषि नगर जी छोटे हैबोवाल का ही एक हिस्सा है। इसी के साथ सटा हुआ है ऋषि एन्क्लेव। ये सभी इलाके बहुत तेज़ी से विकसित होते जा रहे हैं। रिहायशी इलाकों के साथ साथ बड़े बड़े कारोबारी संस्थान भी इसी तरफ आ रहे हैं। कुल मिला कर यह लुधियाना का एक नया पॉश इलाका बनता जा रहा है। 

ऋषि एन्क्लेव में रहने वाले नागरिकों ने एक नई एसोसिएशन का भी गठन किया है जो ऋषि एन्क्लेव वेलफेयर सोसायटी के नाम से काम करती है। इस एन्क्लेव के जनजीवन को खूबसूरत बनाना। लोगों की जानमाल की सुरक्षा के प्रबंधों पर नज़र रखना भी इस संगठन की प्राथमिकता रहता है। 

इस सरे प्रबंधन को सुचारू रूप से चलने के लिए जो नई कमेटी बनाई गई है उसमें जसपाल सिंह-प्रधान और बी के अरोड़ा को उपाध्यक्ष और मनिंदर सिंह भाटिया को महासचिव बनाया गया है। संजय लूथरा को वित्त सचिव बनाया गया है और रमिंदर हांडा रोमी को संयुक्त सचिव बनाया गया है।  सर्वसम्मति से बनी यह कमेटी इस इलाके के लोगों की भलाई का पूरा ध्यान रखेगी। 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अनीता शर्मा की तरफ से विशेष

Ani Sharma  on 9th March 2026 at 2:42 PM Regarding International Women Day यह खुद से खुद तक का सशक्तिकरण है--आर्किटेक्ट अनीता शर्मा जब नारी ...