Thursday, January 25, 2024

भारत नगर चौक से बस स्टैंड तक एलिवेटेड रोड लगभग तैयार

 Thursday 25th January 2024 at 1:19 

खराब मौसम के चलते हो रही है थोड़ी सी और देरी: एमपी अरोड़ा


लुधियाना
: 25 जनवरी, 2024: (कार्तिका कल्याणी सिंह///लुधियाना स्क्रीन ब्यूरो)::

लुधियाना के विकास को लेकर राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा निरंतर सक्रिय बने हुए हैं। इस क्षेत्र के लोगों की मुश्किलों और अन्य सबंधित मामलों को भी वह अक्सर सरकार के पास उठाते ही रहते हैं। अब लुधियाना के केंद्रीय इलाकों में ट्रैफिक के लिए समस्या बने हुए भारत नगर चौक से बस स्टैंड तक एलिवेटेड रोड निर्माण बहुत देर से ट्रैफिक के लिए एक समस्या बना हुआ है। 

इसे तेज़ी से मुकम्मल करवाने के लिए संसद अरोड़ा भी काफी समय से दिलचस्पी ले रहे हैं। आज भी श्री अरोड़ा ने नेशनल हाईवेज़ अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अशोक रोलानिया के साथ चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति देखने के लिए भारत नगर चौक और बस स्टैंड के बीच एलिवेटेड रोड का दौरा किया।

इस भेंट में श्री रोलानिया ने सांसद अरोड़ा को बताया कि काम बहुत जल्द ही पूरा होने वाला है। उन्होंने कहा कि लगभग 1.5 किलोमीटर एरिया पर बिटुमिनस का काम लंबित है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार जल्द से जल्द काम पूरा करने के लिए तैयार है और वह काम शुरू करने और इसे तेज़ी से पूरा करने के लिए साफ मौसम का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम के कारण फिलहाल प्रीमिक्स कारपेटिंग नहीं की जा सकती। मौसम साफ होते ही पांच दिन में सड़क चालू हो जाएगी। इस तरह इसका शुभारम्भ देखने में बहुत ही कम समय बाकी है। 

श्री अरोड़ा ने उम्मीद जताई कि एलिवेटेड रोड के इस हिस्से को वाहनों के आवागमन के लिए खोलने के बाद लोगों को बहुत ही राहत महसूस होगी। रोलानिया ने उन्हें आगे बताया कि पहले वह गणतंत्र दिवस तक इस मार्ग को वाहनों के आवागमन के लिए खोलने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन मौसम ने उनकी पेश न जाने दी। आज भी घना कोहरा छाया रहा। ऐसे में कुछ तकनीकी दिक्क्तें भी आ रही थी। 

इसके चालू होते ही लुधियाना में ट्रैफिक की रफ्तार को पंख लगने वाली बात हो जाएगी। इससे कारोबार भी बढ़ेगा और आम लोगों को ट्रैफिक जाम से होने वाली दिक्क्तों से भी राहत मिलेगी। 

निरंतर सामाजिक चेतना और जनहित ब्लॉग मीडिया में योगदान दें। हर दिन, हर हफ्ते, हर महीने या कभी-कभी इस शुभ कार्य के लिए आप जो भी राशि खर्च कर सकते हैं, उसे अवश्य ही खर्च करना चाहिए। आप इसे नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आसानी से कर सकते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अनीता शर्मा की तरफ से विशेष

Ani Sharma  on 9th March 2026 at 2:42 PM Regarding International Women Day यह खुद से खुद तक का सशक्तिकरण है--आर्किटेक्ट अनीता शर्मा जब नारी ...