Monday, September 6, 2021

कल्चरल क्षेत्र में भी BJP की संगठनात्मक सरगर्मियां ज़ोरों से

6th September 2021 at 2:00 PM

 लुधियाना में रीता गुप्ता और रूचि शर्मा की नई नियुक्ति 

रीता गुप्ता को कल्चरल सेल की ज़िला संयोजक व रूचि शर्मा को सह संयोजक बनाया


लुधियाना: 6  सितम्बर 2021: (लुधियाना स्क्रीन डेस्क)::  

अब जबकि अन्य राजनीतिक संगठन भाजपा की आलोचना और निंदा करने में व्यस्त हैं इसके बावजूद भाजपा तेज़ी से स्वयं को और मज़बूत बनाने में लगी है। भारतीय जनता पार्टी हर क्षेत्र में अपना सेल बना चुकी है। जो क्षेत्र रह गए हैं उनको भी कवर किया जा रहा है। शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र बचा हो जिसमें भाजपा का प्रकोष्ठ न हो। भाजपा आने वाले समय के लिए पूरी मज़बूती से हर स्थिति का सामना करने को यूं तो पहले ही तैयार है लेकिन अबकी बार इस मज़बूती और तैयारी को और बढ़ाया जा रहा है। 

सांस्कृतिक क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है जहां थोड़ा सा एक्शन भी पूरे समाज पर असर डालता है। वाम इस तरह काफी देर से ज़ोरों से चल रहा है लेकिन उसके पास भी नए चेहरों की कमी महसूस की जाने लगी है। इसकी एक वजह यह भी कि पुराने चेहरे अपना पद और स्थान छोड़ने को तैयार ही नहीं होते हैं और न ही इसमें किसी बदलाहट को।

इसलिए नए चेहरों का आगमन एक तरह से रुका सा हुआ सा ही है। कांग्रेस और अकाली दल भी इस तरफ समुचित ध्यान नहीं दे पा रहा। आम आदमी पार्टी के पास कई लोग हैं लेकिन उनकी धार एकदम से राजनीतिक नज़र आने लगती है। वो बात कहीं से भी शुरू करें आ जाती है चर्चा केजरीवाल-केजरीवाल। 

ऐसे में भाजपा बहुत ही शांति और पैनी नज़र से इस तरफ सक्रिय है। साहित्य, कला, सांस्कृतिक संगठन और  साहित्य के नाम पर सक्रिय संस्थान और सभाएं सभी के साथ भाजपा की पहुंच न सिर्फ बढ़ रही है बल्कि मज़बूत भी हो रही है।  पंजाबी संगठनों को ज़्यादा पहल दी जा रही है। 

आने वाले थोड़े से समय में ही इन संस्थानों और संगठनों पर भाजपा का ध्वज लहराना निश्चित नज़र आ रहा है। हाल ही में पार्टी ने इसी दीधा में कुछ ने फैसले भी लिए हैं।   

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने पंजाब अध्यक्ष अश्वनी शर्मा व लुधियाना के प्रभारी राकेश राठौर से विचार विमर्श करने के बाद भाजपा की बहुत ही मेहनती कार्यकर्ता रीता गुप्ता को भाजपा लुधियाना जिले की (Cultural Cell)  सांस्कृतिक सेल का संयोजक व रूचि शर्मा को इसी कल्चरल सेल का सह संयोजक बनाया है।ज़िम्मेदारी बहुत सोच समझ कर दी गई है और इन दोनों के सामने बहुत जल्द बहुत सी चुनौतियां भी आने वाली हैं। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री राम गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष सुनील मौदगिल मौजूद थे। शब्द और कलम की जंग आने वाले निकट भविष्य में और तेज़ होगी-न सिर्फ सोशल मीडिया पर बल्कि सभा सभाओं में पहुँच कर आमने सामने भी। उम्मीद है दोनों पदों पर नियुक्त इन महिलाओं से भाजपा को काफी फायदा मिलेगा। 
 

No comments:

Post a Comment

लुधियाना पुलिस>पेंडिंग मामले निपटाने के लिए विशेष कैंप

Sunday 10th March 2024 at 19:57 PM 3782 आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण किया गया लुधियाना : 10 मार्च 2024 : ( मीडिया  लिंक // लुधियाना स्क्री...